कंप्यूटर सिंस्टम के लाभ

कंप्यूटर सिस्टम- परिभाषा

कंप्यूटर एक इलेवट्रांनिक डिवाइस है। कंप्यूटर ऐसे अनेक उपकरण से बने होते है, जो डेटा कों इनपुट करते है, प्रोसेस करते है एवं स्टोर करते है और इच्छित स्वरूप (desired format)में परिणाम देते है । डेटा का मतलब रॉ फैक्टस एंड फिगर्स है । डेटा एक इनपुट डिवाइस के माध्यम से, जैसे की कीबोर्ड, के माध्यम से कंप्यूटर में इनपुट किया जाता है और कंप्यूटर की मेमोरी में संग्रहीत किया जाता है । इसके बाद यह दिए गए निर्देशों के सेट के अनुसार कार्य (प्रोसेस) करता है । कंप्यूटर परिणाम को आउटपुट डिवाइस के माध्यम से, जैसे की मोनिटर, प्रदर्शित करता है । कंप्यूटर डेटा संसाधित (प्रोसेस) करता है और जानकारी का उत्पादन करता है। कंप्यूटर केवल विद्युत संकेतो जैसे की बंद और चालू को ही समझ सकते है जहांचालुका मतलब सर्किट ON है एवं बंद का मतलब सर्किट OFF है (बाइनरी सिगनल्स)


कंप्यूटर एक सूचना प्रणाली (इनफार्मेशन सिस्टम) का हिस्सा है। सूचना प्रणाली के पांच भाग है -डेटा, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, प्रोसीजर एवं पीपल (लोग):-

पीपल (लोग) : लोग सूचना प्रणाली के पांच भागों में से एक है । कंप्यूटर के द्वारा लोगों को अधिक उत्पादक और प्रभावी (मोर प्रोडक्टिव एंड इफेक्टिव) बनाया जा सकता है ।

प्रोसीजर: यह वे नियम या दिशा निर्देश है जोकि लोग सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर एवं डाटा का उपयोग करते समय पालन करते है। इन प्रक्रियाओ को आमतौर पर कंप्यूटर विशेषज्ञों द्वारा लिखा व पुस्तिकाओ मे दर्ज किया गया हैं।

सॉफ्टवेयर: एक प्रोग्राम जो दिशा निर्देशों का सेट होता हैऔर कंप्यूटर को बताता है की स्टेप बाय स्टेप कैसे कार्य करना है. प्रोग्राम या सेट आफ़ प्रोग्राम्स का दूसरा नाम साफ्टवेयर है।

हार्डवेयर: वह उपकरण जो डेटा को प्रोसेस कर सुचना में बदल देता है। इनमे कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर, प्रणाली इकाई, और अन्य उपकरण शामिल है। हार्डवेयर सॉफ्टवेयर द्वारा निंयंत्रित किया जाता है।

डेटा: कच्चे (रॉ), असंसाधित तथ्यों,जैसे कि पाठ, संख्या, इमेज और ध्वनियों को डेटा कहा जाता है। प्रसंस्कृत (प्रोसेस्ड) डेटा से जानकारी अर्जित करते है।




Leader :- Mahatma Gandhi