
कंप्यूटर सिस्टम के मुख्य भाग :-
सॉफ्टवेयर :-
सॉफ्टवेयर computer में चलने वाले प्रोग्रामो का एक समूह है जो कि विशेष प्रोग्रामिंग भाषा मे लिखे होते हैं और Computer के सभी Hardware मशीन को control व manage करते हैं सॉफ्टवेयर के दो प्रकार हैं -1.सिस्टम सॉफ्टवेयर :-
सिस्टम सॉफ्टवेयर के प्रकार -
(a). ऑपरेटिंग सिस्टम (O.S.):-
यह कंप्यूटर हार्डवेयर एवं कंप्यूटर यूजर के बीच मध्यस्था का कार्य करता हैं। यह हार्डवेयर को कंट्रोल करता है तथा बिना ऑपरेटिंग सिस्टम के कोई भी कम्प्यूटिंग डिवाइस काम नही कर सकती हैं। विंडोज ओ.एस कंप्यूटर पर सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम हैं । लिनेक्स एवं यूनिक्स ओएस भी ऑपरेटिंग सिस्टम के उदाहरण हैं।
(b). डिवाइस ड्राइवर :-
इनपुट और आउटपुट डिवाइस को बाक़ी के कंप्यूटर के साथ संवाद या कम्यूनिकेट करने की अनुमति प्रदान करते हैं।
2.एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर :-
यह विशेष रूप से उपयोगकर्ताओं के लिए तैयार किये जाते है और User आवश्यकता के अनुसार इनका उपयोग करता है इनको एंड User Program भी कहते हैं । वेब Browser , वर्ड processer ,excel,Power point आदि एप्पलीकेशन सॉफ्टवेयर होते हैं । संदेश भेजनो ,स्प्रेशीट बनाना , ऑनलाइन शॉपिंग , Database आदि काम एप्पलीकेशन सॉफ्टवेयर द्वारा होते हैं ।
हार्डवेयर :-
Computer से जुड़ी हुई सभी प्रकार कि मशीन Input Output व Process Device को हार्डवेयर कहते हैं तथा इनका एक भौतिक अस्तित्व होता है । जैसे -मॉनिटर ,कीबोर्ड ,माउस ,प्रिंटर,मदर बोर्ड , मेमोरी चिप्स, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट ,स्विच आदि ।
हार्डवेयर के प्रकार :-
1. इनपुट डिवाइस :
वे डिवाइस जो यूजर से इन्फॉर्मेशन लेकर उनको इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल मे बदलकर प्रोसेसर को भजती हैं जैसे - ट्रैकबॉल, टच पेड , माइक्रोफोन ,कीबोर्ड ,सेंसर ,माउस,जोस्टिक, स्केनर ,वेब कैमरा आदि ।
2. आउटपुट device :
वे device जो कंप्यूटर सिस्टम से सूचना लेकर उसे मनुष्यों के समझने योग्य बनाती हैं जैसे-मॉनिटर ,प्रिंटर,हैडफोन ,स्पीकर, टचस्क्रीन , प्रोजेक्टर इत्यादि।
3. प्रोसेसिंग डिवाइस :
कंप्यूटर के अंदर सूचनाओ की प्रोसेसिंग करने वाली डिवाइस जैसे - मदरबोर्ड , प्रोसेसर (CPU) , मेमोरी इत्यादि ।
4. स्टोरेज डिवाइस :
कंप्यूटर के अंदर डेटा संग्रहित करने वाली डिवाइस जैसे - हार्डडिस्क ड्राइव , कॉम्पेक्ट ड्राइव ।

0 Comments