Computer Ko Start and Turn OFF Karna

कंप्यूटर को Start और Turn Off करना

कंप्यूटर को start करना :-

सबसे पहले हम पावर बोर्ड को चेक करते है कि पावर आ रहा है या नही अगर पावर नही आ रहा हैं तो पावर चालू करते हैं | इसके बाद हम cpu के पावर बटन को एक बार दबाके छोड़ देते हैं तो cpu on हो जाता है और माउस व कीबोर्ड में लाइट आ जाती हैं। इसके बाद यदि मॉनिटर का पावर बटन off है तो उसे भी चालू करते हैं तो कुछ समय बाद स्क्रीन show हो जाती हैं इस प्रकार कंप्यूटर चालू हो जाता हैं ।

कंप्यूटर को turn off (बंद) करना :-

सबसे पहले हम टास्कबार पर देखते है कि कोई प्रोग्राम Run हो रहा हैं या नहीं अगर कोई प्रोग्राम रन हो रहा हैं तो उसे Close (बंद) करते हैं । इसके बाद कंप्यूटर को हम दो तरह से बंद कर सकते हैं।
Rule 1 : जो भी प्रोग्राम open है उसे बंद करके हम स्टार्ट बटन पर क्लिक करते है उसके बाद power फिर Shut Down पर क्लिक करेगें तो कुछ ही समय बाद computer Automatic बंद हो जायेगा ।
Rule 2 : जो भी प्रोग्राम open है उसे बंद करके फिर कीबोर्ड द्वारा Alt+F4 दबाते है फिर Key Board मे से U Key या Enter Key दबाते है तो कंप्यूटर Turn Off हो जाता हैं।इस प्रकार हम कंप्यूटर को बंद कर सकते हैं।